{"_id":"60c4b4f18ebc3e019063a06f","slug":"trees-fell-on-car-and-house-damage-to-mango-and-litchi-hamirpur-hp-news-sml3733475139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और मकान पर गिरे पेड़, आम और लीची को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और मकान पर गिरे पेड़, आम और लीची को नुकसान
विज्ञापन
नादौन/बिझड़ी/हमीरपुर। जिले में शुक्रवार रात बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन बारिश के साथ आए अंधड़ से नुकसान भी हुआ है। जिला मुख्यालय और अणु सहित अन्य कई हिस्सों में रात को बिजली गुल हो गई। अंधड़ से लोगों के घरों के ऊपर डाली टिन और पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके साथ ही आम और लीची की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों वीर सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, कुसुम कुमारी का कहना है कि अंधड़ के कारण लीची, आम की फसल पेड़ों से नीचे गिरने से नष्ट हो गई। इसके अलावा विकास खंड कार्यालय परिसर नादौन में खड़ी एक कार के ऊपर भारी भरकम चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे कार को काफी नुकसान हुआ है।
क्षतिग्रस्त कार एक अधिकारी की बताई जा रही है। इसके साथ कार्यालय प्रांगण में स्थापित शिव मंदिर की छत पर भी पेड़ के गिरने से नुकसान पहुंचा है। नादौन से बड़ा सड़क पर पेड़ों के गिरने से टूटे बिजली के तारों के कारण देर रात बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा बिजली उपमंडल लंबलू के तहत भी कई गांवों की बिजली अंधड़ के कारण बाधित हो गई। चमनेड़ गांव में बिजली शनिवार दोपहर बाद सुचारू हुई। उधर, जख्योल में अंधड़ से एक बाइक करीब पांच फीट तक फिसल गई। इससे बाइक को नुकसान पहुंचा है। विकास खंड बिझड़ी के लोहाणी गांव में सफेदे के पेड़ की बड़ी टहनी साथ लगते घरों पर गिर गई। इस पेड़ से इन परिवारों को खतरा है। गनीमत रही कि इन टहनी की चपेट में कोई नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।