फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tree fell on two shops, traffic affected

Hamirpur (Himachal) News: दो दुकानों पर गिरा पेड़, यातायात प्रभावित

Mon, 19 May 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on two shops, traffic affected
सब्जी उपमंडी के निकट दुकान पर गिरा सफेदे का पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। शनिवार रात नादौन-हमीरपुर सड़क मार्ग पर सब्जी उपमंडी के निकट सफेदे का एक बड़ा पेड़ सड़क के आरपार गिरने से दो दुकानों को काफी क्षति हुई है।

गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क पर चल रहे वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
लोगों ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे आए अंधड़ के कारण यह पेड़ अचानक गिरकर सड़क की दूसरी ओर स्थित दुकानों पर गिर गया, परंतु इन दुकानों को काफी क्षति पहुंची है। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए बिजली बाधित हो गई और यातायात थम गया, परंतु प्रशासन तथा विभाग की ओर से की तुरंत कार्रवाई किए जाने से कुछ समय बाद ही स्थिति सामान्य हो गई। वहीं, बिजली सेवाएं भी बहाल हो गईं। उधर इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि दो दुकानों पर पेड़ गिरा था।
विज्ञापन

वहीं, कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पेड़ को काटकर हटाने के बाद यातायात बहाल करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed