{"_id":"62a62e99154c2d3a626e3d8f","slug":"treatment-of-women-is-not-being-done-in-bhoranj-hospital-hamirpur-hp-news-sml41193284","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज अस्पताल में नहीं हो पा रहा महिलाओं का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज अस्पताल में नहीं हो पा रहा महिलाओं का उपचार
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में पर्ची बनवाते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में स्त्री रोग विशेषज्ञ और लैब तकनीशियन का पद खाली होने से क्षेत्र के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि भोरंज अस्पताल में प्रतिदिन 450 के लगभग ओपीडी होती है। वहीं, यहां पर 39 पंचायतों से लोग अपना इलाज करवाने आते हैं।
अस्पताल में आठ माह से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से क्षेत्र की महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर करना पड़ रहा है। इससे किसी भी मरीज की जान जा सकती है। वहीं, लोगों को अस्पताल में लैब टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही। टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को 40 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर या निजी क्लीनिक का रुख करना पड़ रहा है।
इससे समय और धन की हानि हो रही है। सिविल अस्पताल में सुविधा न मिलने से निजी अस्पताल चांदी कूट रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों और लैब की सुविधा के अभाव में मरीजों को आयुष्मान और हिमकेयर सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में खंड चिकित्सा अधिकारी भोरंज डॉक्टर ललित कालिया का कहना है कि भोरंज सिविल अस्पताल में गायनी डॉक्टर का तबादला हो चुका है। खाली पदों के बारे में उच्चाधिकरियों को अवगत करवाया गया है।
क्या कहते हैं क्षेत्र के लोग
अस्पताल में स्री रोग विशेषज्ञ की बहुत जरूरत : पूजा
भोरंज पंचयात प्रधान पूजा देवी का कहना है कि सिविल अस्पताल भोरंज में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से क्षेत्र की महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की बहुत जरूरत है। लैब टेस्ट की सुविधा भी मिलनी चाहिए।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा : सुनीता देवी
भोरंज की बीडीसी सदस्य सुनीता देवी का कहना है कि महिलाओं को यहां डॉक्टर न होने के चलते इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा है। इससे काफी परेशानी होती है। लैब टेस्ट की सुविधा भी नहीं है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ की जल्द की जाए तैनाती : उषा देवी
वार्ड सदस्य उषा देवी का कहना है कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती जल्द की जाए ताकि महिलाओं को उपचार करवाने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार यहां पर लैब टेस्ट की सुविधा प्रदान करे।