{"_id":"6abd66e02d828213b503927e","slug":"traveling-on-the-barsar-sadoh-road-will-now-be-easier-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-210303-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब बड़सर-सदोह सड़क पर सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब बड़सर-सदोह सड़क पर सफर होगा आसान
Thu, 01 Oct 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बड़सर-सदोह सड़क का किया जा रहा विस्तारीकरण। स्रोत : जागरूक पाठक
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में बड़सर-सदोह सड़क के करीब 14 किलोमीटर हिस्से का विस्तारीकरण दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस कार्य पर 12 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
वहीं, बड़सर से धनेटा तक करीब 20 किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण की पूरी परियोजना पर करीब 20 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। धनेटा से सदोह तक करीब छह किलोमीटर सड़क का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि बड़सर से सदोह तक शेष हिस्से का कार्य प्रगति पर है।
लोक निर्माण मंडल बड़सर ने करीब छह माह पहले इसका ठेका आवंटित किया था। बरसात के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने से कुछ समय के लिए काम रोकना पड़ा था। अब विभाग ने दिसंबर 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
सड़क का विस्तारीकरण पूरा होने के बाद नादौन, कांगड़ा और ज्वालाजी की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। कांगड़ा की ओर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह मार्ग उपयोगी होगा।
डबल लेन सड़क बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
कोट:
बड़सर-धनेटा संपर्क मार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है। सड़क के साथ डंगे, पुलियों और पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। बड़सर-सदोह के शेष हिस्से में दूसरी परत बिछाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क के इस हिस्से पर 12.39 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि आगामी पांच वर्ष के रखरखाव के लिए करीब 80 लाख रुपये का प्रावधान किया है। -अपिल कानूनगो, सहायक अभियंता, लोक निर्माण मंडल बड़सर