{"_id":"65f0bb4c06e3f3bc55033f06","slug":"travel-will-be-reduced-by-four-kilometers-now-mundkhar-directly-connected-to-jahu-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123471-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चार किलोमीटर कम होगा सफर, अब जाहू से सीधा जुड़ा मुंडखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चार किलोमीटर कम होगा सफर, अब जाहू से सीधा जुड़ा मुंडखर
Wed, 13 Mar 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। मुंडखर में सुनैहल खड्ड पर 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का विधायक सुरेश कुमार ने लोकार्पण कर दिया है। इस पुल के बनने से क्षेत्र की सैकड़ों आबादी को लाभ मिलेगा। ऊना-मंडी हाइवे तक पहुंचने के लिए क्षेत्र के लोगों का लगभग चार किलोमीटर का सफर कम होगा। पहले सुलगवान से होकर मुंडखर पहुंचना पड़ता था। इस पुल से अब जाहू और मुंडखर अब सीधे तौर पर जुड़ गया है।
विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को सुनैहल खड्ड पर बने पुल के अलावा करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास किए। इसके उपरांत उन्होंने 7.51 करोड़ रुपये की लागत से पट्टा से अवाहदेवी सड़क के जीर्णोंद्धार, 22.60 करोड़ रुपये से कैहरवीं से सुलगवान सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, धमरोल में आंबेडकर भवन के लिए 20 लाख से तैयार होने वाले लिंक सड़क मार्ग का भी शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज के विकास में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। बस्सी भोरंज में सम्मू ताल और बस्सी भोरंज बाजार के सौदर्यींकरण के लिए दो करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भोरंज में पानी की समस्या को समाप्त करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का कार्य चला हुआ है। वहीं भेरड़ी बाजार में सड़क के किनारे फुटपाथ का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बनियाल, मीडिया सलाहकार रींकू जरियाल, लक्की कुमार, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार अन्य अधिकारी कर्मचारी व लोग उपस्थित रहे।