फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Transport pensioners furious over delay in pension, expressed anger against the government

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन में देरी पर भड़के परिवहन पेंशनर, सरकार के खिलाफ जताया रोष

Fri, 08 May 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Transport pensioners furious over delay in pension, expressed anger against the government
हिमाचल पथ सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर। स
हमीरपुर। हिमाचल पथ सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक वीरवार को जिला प्रधान नंदलाल चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में पेंशन समय पर न मिलने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई और सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि मंच का शीर्ष नेतृत्व फरवरी 2023 से अब तक कई बार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिल चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले, धरातल पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किए, लेकिन 60 से 90 वर्ष तक के बुजुर्ग पेंशनरों की आवाज नहीं सुनी गई। आरोप लगाया कि साढ़े तीन वर्षों में एक बार भी समय पर पेंशन जारी नहीं हुई और मार्च 2026 की पेंशन भी टुकड़ों में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई की पेंशन अब तक जारी नहीं हुई, जो पेंशन नियमों के विपरीत है। बैठक में यह भी कहा गया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को अभी तक संशोधित वेतनमान का बकाया और तीन फीसदी डीए नहीं मिला है।
अजमेर ठाकुर ने कहा कि जुलाई 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनका जीपीएफ फंड तक नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि हर माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और लंबित भत्तों का जल्द भुगतान किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पेंशनर पंचायत चुनावों में वर्तमान सरकार के उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान करेंगे। बैठक में शिव कुमार, राम लाल, बलवीर पटियाल, पवन, प्रशोतम, कुलवंत आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed