{"_id":"67054199cd4d47d4f204527e","slug":"transport-corporation-preparing-to-hand-over-loss-making-bus-routes-to-private-operators-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137826-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घाटे वाले बस रूटों को निजी ऑपरेटरों को सौंपने की तैयारी में परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घाटे वाले बस रूटों को निजी ऑपरेटरों को सौंपने की तैयारी में परिवहन निगम
Wed, 09 Oct 2024 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हमीरपुर डिपो ने घाटे में चल रहे रूटों को पुनः संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह निर्णय उन रुटों की पहचान के बाद लिया गया है, जिन पर सवारियों की संख्या अन्य रूटों की तुलना में कम है, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
पहले चरण में एचआरटीसी ने हमीरपुर डिपो के तहत 6 घाटे वाले रूटों को चिह्नित किया था। इन रूटों की सूची को सभी औपचारिकताओं के बाद शिमला स्थित संबंधित निगम को भेजा गया। हालांकि, कुछ आपत्तियां दर्ज होने के कारण अब इन रूटों को पुनः संशोधित किया जा रहा है।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि निगम घाटे वाले रूटों को उबारने के लिए कई प्रयास कर चुका है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसलिए अब इन घाटे वाले रूटों को निजी बस ऑपरेटरों को सौंपने की योजना बनाई जा रही है। निजी बस ऑपरेटरों को रूट सौंपने की प्रक्रिया का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। प्रारूप तैयार होने के बाद ही आगामी प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
पाठक ने कहा कि घाटे वाले रूटों की पुनः समीक्षा और संशोधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, ताकि जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।