{"_id":"664e04de1551cbe94c0cf552","slug":"transgenders-will-no-longer-face-inconvenience-in-the-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-128147-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में अब ट्रांसजेंडरों को नहीं होगी असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में अब ट्रांसजेंडरों को नहीं होगी असुविधा
विज्ञापन
पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए बनाया गया शौचालय
पीएफटी कमरे के साथ है ट्रांसजेंडरों के लिए बनाया गया शौचालय
अस्पताल में आने वाले ये मरीज अक्सर शौचालय न होने से होते थे परेशान
अब अस्पताल प्रबंधन ने बनवाया अलग शौचालय, मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब ट्रांसजेंडरों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में कई ट्रांसजेंडर अपना इलाज करवाने आते हैं। लेकिन, यहां पर इनके लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ट्रांसजेंडर मरीजों को अगर यूरिन सैंपल देना होता था तो उन्हें अस्पताल में कहीं भी शौचालय का प्रबंध नहीं था। इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इनके लिए अलग से शौचालय का प्रबंध कर दिया है। इससे अब इस वर्ग को अस्पताल में असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लोगों शमशेर, शीला देवी, सुमित्रा, कश्मीर सिंह आदि ने कहा कि ये लोग भी हमारी तरह ही हैं। ऐसे में इन लोगों को भी हर सुविधा मिलनी चाहिए जो हमें मिलती है। अस्पताल में इन लोगों के लिए शौचालय नहीं था, जबकि सरकारी आदेशानुसार इस वर्ग के लोगों के लिए भी हर कार्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय का होना आवश्यक है। हर व्यक्ति बीमार होता है। ऐसे में जब इनके टेस्ट लिए जाते थे तो इन्हें सैंपल देने में दिक्कत होती थी। अब यहां पर इनके लिए शौचालय बना दिया है। जो सराहनीय है। वहीं, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि अस्पताल में ट्रांसजेंडरों के लिए शौचालय बनाया गया है।