{"_id":"69b1c2efc85dee65fd0948c2","slug":"training-provided-to-strengthen-sanitation-system-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-186235-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दिया प्रशिक्षण
Thu, 12 Mar 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद नादौन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग
नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन में बुधवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण विषय पर आधारित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट तथा शहरी विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करना तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना रहा। इस कार्यक्रम में नगर निकाय के अधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक, सफाई कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, नागरिक प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।
विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. केतना मटकर ने अपने अनुभव के आधार पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक, तकनीकी एवं जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। घर-घर कचरा पृथक्करण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक संग्रहण, गीले कचरे से जैविक खाद कंपोस्ट निर्माण, प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निपटान तथा एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शम्मी सोनी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रमन कुमार, स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी, कनिष्ठ अभियंता अंशुल, निशांत सहित संस्थान की ओर से सत्यम यादव और युवराज राणा आदि उपस्थित रहे।