{"_id":"6a8c299cab92f6efa904e648","slug":"training-provided-on-preparing-murabba-and-chutney-from-harad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-205860-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हरड़ से मुरब्बा और चटनी तैयार करने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हरड़ से मुरब्बा और चटनी तैयार करने का दिया प्रशिक्षण
Tue, 25 Aug 2026 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को सिखाईं प्राकृतिक उत्पादों के प्रसंस्करण की तकनीकें
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। मुंडखर पंचायत में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्राकृतिक उत्पादों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, संरक्षण और मूल्य संवर्धन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 49 महिलाओं सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को स्थानीय उत्पादों को बाजार योग्य बनाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान हरड़ से प्रिजर्व, मुरब्बा, जैम, स्क्वैश और चटनी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
डॉ. अनिल ने कहा कि हरड़ जैसे स्थानीय एवं औषधीय महत्व वाले उत्पादों का उचित प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर पैदा कर सकती हैं। इसके अलावा फलों और अन्य प्राकृतिक उत्पादों के पाउडर तैयार करने, सुखाने की उचित विधि, नमी नियंत्रण, पैकेजिंग और भंडारण के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में पंचायत प्रधान निरंतला कुमारी, उपप्रधान कमल प्रसाद ठाकुर, वार्ड सदस्य सुरजीत, सोनू देवी, राज कुमार, नीतू कुमारी, जयमाला व मंजू कुमारी, पंचायत सचिव रवि कुमार सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।