{"_id":"66f16395e0ad2ebc6802be92","slug":"training-in-teaching-vocational-subjects-through-activities-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-136649-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: व्यावसायिक विषयों को गतिविधियों से पढ़ाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: व्यावसायिक विषयों को गतिविधियों से पढ़ाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
पांच दिवसीय कार्यशाला में चार सत्रों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पर्यटन और आतिथ्य विषय पर व्यावसायिक प्रशिक्षकों की राज्यस्तरीय कार्यशाला सोमवार को निजी होटल में शुरू हुई। पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी और डाइट के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों से बातचीत की और अच्छे अभ्यास और भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में चर्चा। उन्होंने प्रशिक्षकों से कार्यशाला में सीखे गए विषयों को स्कूलों में सही रूप से लागू करने पर जोर दिया। इस दौरान व्यावसायिक विषय के जिला समन्वयक प्रताप चंद ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को इस व्यावसायिक विषय को पढ़ने में कोई भी कठिनाई न आए। कार्यशाला में शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वाले व्यावसायिक विषयों को गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने और अधिक रोचक माध्यम से संचालित करने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कार्यशाला के सहायक समन्वयक अनिल धीमान ने कहा कि पांच दिवसीय कार्यशाला में कांगड़ा, बिलासपुर जिला के 64 व्यावसायिक प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षकों को चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का समापन 27 सितंबर को होगा।