फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Training given to start English medium in three stages

Hamirpur (Himachal) News: तीन चरणों में दिया अंग्रेजी माध्यम शुरू करने का प्रशिक्षण

Thu, 13 Jun 2024 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में आयोजित बैठक के दूसरे दिन वीरवार को शिक्षकों को स्कूल में अंग्रेजी माध्यम के संचालन के बारे में तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में संसाधन व्यक्ति सुषमा धीमान ने शिक्षकों को गणित विषय में विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं का समाधान अंग्रेजी माध्यम से करने और स्कूल में विद्यार्थियों के साथ अंग्रेजी माध्यम से ही बात करने के बारे में प्रशिक्षण दिया। द्वितीय सत्र में संसाधन व्यक्ति रजनीश रांगड़ा ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए शांत वातावरण तैयार करने और अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाने के बारे में प्रशिक्षण दिया। तृतीय और अंतिम सत्र में संसाधन व्यक्ति नरेश शर्मा ने शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ स्कूलों में स्वयंसेवियों को जोड़ने और ब्रिटिश में अंग्रेजी भाषा का उच्चारण करवाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का आयोजन मुख्य रूप से प्रथम और द्वितीय चरण में अंग्रेजी माध्यम संचालन कार्यशाला में भाग न ले पाने वाले शिक्षकों के लिए किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को पर्यावरण विज्ञान और गणित विषय को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed