फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic jam in Bijhari market causes problems, vehicles remain stuck for hours

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में जाम से लोग बेहाल, घंटों फंस रहे वाहन

Fri, 08 May 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Bijhari market causes problems, vehicles remain stuck for hours
बिझड़ी में जाम लगने से थमे वाहनों के पहिये। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बिझड़ी क्षेत्र के मुख्य बाजार में लगातार लग रहे जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय बाजार में हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार की मुख्य सड़क पहले से ही संकरी है, जबकि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण स्थिति और गंभीर हो रही है।
विज्ञापन

सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में प्रतिदिन स्कूल बसें, निजी वाहन और मालवाहक गाड़ियां पहुंचने से यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जाम की वजह से एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार और अनिल कुमार का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू न होने से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से बाजार में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, नो पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन करवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।
वहीं, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि बिझड़ी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed