फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic Jam at Hanuman Chowk in Bharedi; People Face Inconvenience

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी के हनुमान चौक पर जाम हुआ आम, लोग हो रहे परेशान

Tue, 12 May 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भरेड़ी के व्यस्त हनुमान चौक पर इन दिनों लग रहे जाम से स्थानीय लोग, दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। सुबह और शाम के समय चौक पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और बढ़ती आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है। स्थानीय लोगों यशवंत, सूरज, विजय, संजय, दिनेश, बलबीर, सक्षम और लक्की ने बताया कि हनुमान चौक भरेड़ी का मुख्य व्यस्त स्थल है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हनुमान चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।


कोट

इस संदर्भ में कोई भी शिकायत नहीं आई है। बाजार का निरीक्षण करवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। -बलबीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article