फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic difficult due to encroachment on Nadaun market and NH banks

Hamirpur (Himachal) News: नादौन बाजार और एनएच किनारे अतिक्रमण से आवागमन मुश्किल

Fri, 05 Apr 2024 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण, राहगीर परेशान
विज्ञापन


सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने से लग रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार सहित नादौन ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों दुकानदारों एवं बाइक चालकों की मनमानी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। रोजाना मुख्य बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। बार-बार नगर पंचायत व प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार अपनी मनमर्जी से सामान को एक दिन हटाकर दोबारा लगाकर नगर पंचायत व प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं।

शहर में आने वाले बाइक सवार अपनी बाइकों को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क कर रहे हैं। इससे जाम लगना आम बात हो गई है। नादौन के मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों के आगे सामान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे बाजार की चौड़ाई कम होने से ग्राहकों व राहगीरों को उक्त स्थल से निकलने में परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार की सड़कें लगातार संकरी होती जा रही हैं। इससे व्यापारियों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में अतिक्रमण ने लोगों का चलना मुश्किल कर दिया है। अतिक्रमण के कारण ग्राहक घंटों तक भीड़ में फंसे रहते हैं और मुख्य सड़क तक पहुंचने में उन्हें जाम से दो चार होना पड़ रहा है। दोपहर के समय मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़ लगती है। ऐसी स्थिति में भारी परेशानी हो जाती है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अतिक्रमण हटाने के नाम पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन




कोट
जल्द कारोबारियों से की जाएगी बैठक
एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि नादौन बाजार सहित मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही इस संबंध में व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed