{"_id":"686587c9a09291016b02dafc","slug":"town-hall-sujanpur-building-will-be-ready-in-two-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-160092-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो माह में तैयार होगा टाउन हाल सुजानपुर का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो माह में तैयार होगा टाउन हाल सुजानपुर का भवन
Thu, 03 Jul 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ में निर्माणाधीन टाउन हॉल। संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ में निर्माणाधीन टाउन हाल का कार्य दो माह के भीतर पूरा होगा। दो मंजिला भवन की छत्त पर टीन डालने का कार्य शुरू हो गया है।
कार्य पूर्ण होते ही भवन में फर्नीचर स्थापित करने और रंग-रोगन सहित अन्य सौंदर्यींकरण कार्य किए जाएंगे, जिससे आगामी समय में सुजानपुर शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर के साथ बन रहे भवन पर चार करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। दो मंजिला टाउन हाल में आठ दुकानें, दो पार्किंग, चौकीदारी कक्ष, बहुउद्देशीय हाल, दो अतिथि कक्षों और रसोई घरों का निर्माण करवाया जा रहा है।
टाउन हाल में चालकों को वाहनों को पार्क करने और आठ दुकानें किराये पर लेने के अलावा हाल में सामाजिक समारोह आयोजन करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, अतिथि कक्षों में ठहरने की भी पर्याप्त सुविधा मिलेगी। पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर में टाउन हाल निर्माण कार्य को लेकर 75 लाख रुपये का बजट जारी किया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद निर्माण कार्य नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में पुन: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आने से अब टाउन हाल के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। वर्तमान में भवन का 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पहले हाल का निर्माण न होने से शहरवासियों को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर निजी होटलों को बुक करवाना पड़ता था।
कोट
टाउन हाल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य को पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शीघ्र ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को सुविधा मिल सके।
-विजय धीमान, एसडीओ, लोनिवि, सुजानपुर