{"_id":"66ba25857d4b0e07040445ba","slug":"took-oath-to-make-the-country-drug-free-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133459-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: देश को नशामुक्त बनाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: देश को नशामुक्त बनाने की ली शपथ
Mon, 12 Aug 2024 08:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
आर्ईटीआई हमीरपुर में नशामुक्ति पर आयोजित शपथ समारोह में शपथ लेती छात्राएं। संवाद
हमीरपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को जिला हमीरपुर में भी विभिन्न सरकारी कार्यालयों शिक्षण, व्यावसायिक सहित अन्य संस्थानों में नशामुक्ति की शपथ ली गई। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने देश को नशामुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने और इस बदलाव की शुरुआत खुद से करने का संकल्प लिया।
जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों के अलावा सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र हमीरपुर में चल जा रहे प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी पंचायतीराज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों ने भी नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बहुत जरूरी है। विशेषकर, युवाओं को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुडऩा चाहिए। तभी हम नशे की समस्या का उन्मूलन करके मजबूत राष्ट्र एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, पौधरोपण, खेलकूद, मैराथन और अन्य गतिविधियां आयोजित करने की अपील की ताकि नशामुक्ति का संदेश हर बच्चे एवं युवा तक पहुुंच सके।