फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Token display could not be found outside the OPD of the medical college

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर नहीं लग पाई टोकन डिस्प्ले

Sat, 16 Oct 2021 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Token display could not be found outside the OPD of the medical college
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आए मरीजों की उमड़ी भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में ओपीडी कमरों के बाहर टोकन डिस्प्ले न होने से मरीजों की भीड़ लग रही है। इससे एक तो कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लंघन हो रहा है, दूसरा अपनी बारी पहले आने के चक्कर में मरीज आपस में बहस करते हैं। कई ओपीडी के बाहर तो कतार लगने के लिए जगह है, लेकिन ऑर्थो, हृदय रोग, सर्जरी, ईएनटी, आई ओपीडी के बाहर कतार लगने के लिए जगह नहीं है और यहां मरीज भीड़ में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ऐसी भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर पूर्व में लगी टोकन डिस्प्ले मशीनें खराब पड़ी हुई है। ऐसे में ओपीडी में प्रवेश पाने के लिए कई बार मरीज आपस में बहस करने लग पड़ते हैं। अगर टोकन डिस्प्ले मशीनें ठीक हो तो मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ऐसे में ओपीडी के बाहर भीड़ भी नहीं रहती है। डिस्प्ले पर आने वाले टोकन नंबर वाले मरीज ही ओपीडी के पास दिखते हैं, जबकि शेष बेंचों या बाहर बैठकर इंतजार करते हैं। महज गायनी ओपीडी में ही कर्मचारी महिलाओं की पर्चियां लेकर उन्हें उनके नंबर के आधार पर ओपीडी में भेजते हैं।
विज्ञापन

शेष ओपीडी के बाहर मरीज अपनी मर्जी से भीड़ या कतार में खड़े होते हैं, जो पहले इलाज करवाने के चक्कर में कई बार एक दूसरे से उलझ जाते हैं। ओपीडी के बाहर उमड़ने वाली इस भीड़ से सबसे अधिक परेशानी सीनियर सिटीजन को होती है। हालांकि, इन्हें पहले इलाज की सुविधा है, लेकिन यह लोग भीड़ से ही ओपीडी तक नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों एवं वरिष्ठ नागरिकों वेद प्रकाश, अमित शर्मा, शशि कुमार, डिंपल, विशाल पटियाल ने टोकन डिस्प्ले ठीक करवाकर इनके आधार पर प्रवेश देने की मांग की है। एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि ओपीडी के बाहर भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सुरक्षा कर्मी होता है, जबकि ओपीडी में प्रवेश के लिए एक-एक अन्य कर्मचारी पर्ची के आधार पर प्रवेश करवाने के लिए तैनात रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed