फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Toilet closed in Sujanpur market on Sunday, tourists upset

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बाजार में रविवार को शौचालय बंद, पर्यटक हुए परेशान

Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
टिहरा किले और नर्वदेश्वर मंदिर में पहुंचने वाले लोगों को हुई खासी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के तहत वार्ड नंबर दो के मुख्य बाजार में बना सुलभ शौचालय रविवार को बंद होने के कारण बाहर से आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य बाजार में रविवार के दिन बाहर से आने वाले पर्यटक नर्वदेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं, तो सुलभ शौचालय बंद होने के कारण पर्यटक को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यह शौचालय बाजार में आए खरीददारी करने और टिहरा किले में घूमने आए लोगों के लिए सुविधाजनक हैं, लेकिन शौचालय बंद होने के चलते पयर्टको और स्थानीय लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। स्थानीय व्यापारी अशोक, राजेश, अनिल, बबली, सौरभ शालू ने बताया कि सुलभ शौचालय रविवार के दिन खुलना चाहिए, ताकि बाजार में पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत पेश न आए। नगर परिषद सुजानपर की प्रधान शकुंतला देवी ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, ताकि यहां पर लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed