फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Today's generation is moving away from traditional Himachali cuisine: Pradeep

आज की पीढ़ी पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों से हो रही दूर : प्रदीप

Fri, 13 Sep 2024 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से वृत्त हमीरपुर-2 के वार्ड नंबर 4 में पोषण माह के दौरान पोषण चौपाल लगाई गई। इसकी अध्यक्षता वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने की। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान प्रतिदिन विषय और गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पोषण चौपाल भी शामिल है। पर्यवेक्षक ने कहा कि पारंपरिक हिमाचली व्यंजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और कभी ये हमारे भोजन की थाली का अहम हिस्सा हुआ करते थे। आज की पीढ़ी इनसे दूर होती जा रही है। इन पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों को अपने दैनिक आहार में शामिल करके हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने सीरा, बबरू, खीर, पतौड़े और अंकुरित चना व दाल की चाट भी प्रदर्शित कीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फल, सब्जियों और दालों और सोया बड़ी से रंगोली भी बनाई। इसके अलावा बेटी है अनमोल योजना के तहत नन्हीं बेटी साल्वी का जन्मोत्सव मनाया गया तथा मां-बेटी को बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी लोगों को बेटी-बेटा एक समान का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed