{"_id":"5f61012d8ebc3e11a00e58a1","slug":"to-kill-azgar-one-booked-hamirpur-hp-news-sml3452148161","type":"story","status":"publish","title_hn":"परयाल गांव में अजगर को मारने पर व्यक्ति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परयाल गांव में अजगर को मारने पर व्यक्ति पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। सनाही पंचायत के परयाल गांव में सोमवार को बरामद अजगर के मृत शरीर को विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन नरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने वीर सिंह नामक व्यक्ति पर वाइल्ड लाइफ तथा आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला 5 दिन पुराना है। जब गांव में एक परिवार के लोग घर पर मक्की निकालने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक करीब 20 फीट लंबे अजगर ने घास से परिजनों पर झपटने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर वहां और भी लोग मौके पर आ गए। सबने मिलकर उसे भगाने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। इतने में उनमें से किसी एक ने इसे डराने के लिए गोली चलाई। जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और पुलिस की सहायता से विभाग ने सोमवार शाम के समय अजगर के मृत शरीर को गांव में ही एक स्थान से बरामद कर लिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। अजगर की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।