{"_id":"6312499175e0e91d281720df","slug":"to-help-the-needy-the-students-deposited-42-thousand-by-earning-money-hamirpur-hp-news-sml420408515","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की सहायता के लिए छात्रों ने खरी कमाई कर जमा किए 42 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की सहायता के लिए छात्रों ने खरी कमाई कर जमा किए 42 हजार
विज्ञापन
उपायुक्त को खरी कमाई का चेक सौंपते हिम अकादमी स्कूल के बच्चे व स्टाफ सदस्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए ‘खरी कमाई’ के 42,000 रुपये एकत्रित किए। प्रतिष्ठित घरों के पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों के महत्व को समझाने के लिए छुट्टियों में ‘खरी कमाई’ प्रोजेक्ट दिया गया था। इसका उद्देश्य छात्रों में पैसे की अहमियत बताना, परिश्रम से पैसा कमाना, घर के कार्यों के प्रति उत्तरदायित्व और दूसरों के प्रति उदारभाव रखना है।
छात्रों ने बताया कि प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के सदस्यों की घर के कार्यों में सहायता कर इनाम के रूप में पैसा पाया। छात्रों ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि माता-पिता के साथ रसोईघर, बाथरूम, पालतू जानवरों की देखभाल, गाड़ी साफ करना उनकी दिनचर्या बने रहे। उसके बदले में अभिभावकों से इनाम के रूप में उन्हें जो नकद राशि प्राप्त हुई, अब जरूरतमंदों के काम आएगी।
विद्यालय के वाइस चेयरपर्सन चंद्र प्रभा लखनपाल, विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता, समन्वयक कंचन लखनपाल, इवेंट मैनेजर पूजा शर्मा आदि ने उपायुक्त देबश्वेता बनिक से मुलाकात कर यह राशि सौंपी। इस मौके पर एडीएम हमीरपुर जितेंद्र सांजटा भी मौजूद रहे। यह राशि रेडक्रॉस सोसायटी को जरूरतमंदों की सहायतार्थ दी जाएगी। उपायुक्त हमीरपुर ने छात्रों में जीवन मूल्य विकसित करने के लिए स्कूल के इस प्रयास की सराहना की।