फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   To get their demands met, doctors along with people took out a candle march.

Hamirpur (Himachal) News: मांगें मनवाने के लिए डाॅक्टरों ने लोगों के साथ मिलकर निकाला कैंडल मार्च

Tue, 27 Feb 2024 06:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
To get their demands met, doctors along with people took out a candle march.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी में चिकित्सक व लोग कैंडल मार्च निकालते हुए। स्रोत : संघ
जंगलबैरी में सरकार के खिलाफ निकाला मार्च
विज्ञापन

मांग- रोका गया एनपीए दिया जाए, डेपुटेशन प्रक्रिया बंद हो
संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। अपनी मांगें मनवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी में मंगलवार को तैनात चिकित्सकाें ने सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। मेडिकल इंचार्ज डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा, डॉ पल्लवी वर्मा की अगुवाई में यह कैंडल मार्च निकाला गया।

चिकित्सकों की मांगे पूरी हों, इसे लेकर इलाके की जनता भी उनका पूरा साथ दे रही है। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्यार चंद, कैप्टन संसार चंद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंपा देवी, स्थानीय युवक राजीव कुमार और सैकड़ों लोगों ने इस कैंडल मार्च में भाग लिया और सरकार से आग्रह किया कि चिकित्सकों की मांगों को पूरा किया जाए ताकि लोगों को नियमित समयसारिणी के मुताबिक स्वास्थ्य लाभ मिल सके। प्रदेशभर के डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे हैं। करीब दो घंटे तक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी बंद है। महज आपातकालीन सेवाएं चिकित्सकों की ओर से दी जा रही हैं और ऐसा बीते सप्ताह से चल रहा है। कैंडल मार्च में प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि चिकित्सकों की जो भी मांगे हैं, जिसमें विशेष रूप से उनका एनपीए रोका गया है, उसे दे दिया जाए। डेपुटेशन प्रक्रिया बंद हो, नियमित डॉक्टर को स्टेशन जहां दिए गए हैं, वहीं पर सेवाएं देने का मौका दिया जाए और प्रदेश में जिस-जिस स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पद रिक्त चल रहे हैं वहां उन्हें भरा जाए। मेडिकल इंचार्ज डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि कैंडल मार्च निकालकर सरकार से मांगे मानने का आग्रह किया गया है। सरकार मांगे पूरी करे ताकि हम नियमित स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed