फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tire of government bus burst at sharp turn, passengers narrowly escaped

Hamirpur (Himachal) News: तीखे मोड़ पर फटा सरकारी बस का टायर, बाल बाल बचे यात्री

Fri, 11 Oct 2024 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tire of government bus burst at sharp turn, passengers narrowly escaped
बीच रास्ते में हांफी भरेड़ी से कज्याण वायां हमीरपुर आ रही निगम की बस। संवाद
रोजाना बीच रास्ते में हांफ रहीं एचआरटीसी की बसें
विज्ञापन

भरेड़ी से कंज्याण वाया डुंगी होकर हमीरपुर आ रही थी बस
यात्री बोले- बसों की मरम्मत करवाकर ही रूट पर भेजे निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें रोजाना बीच सफर में यात्रियों को धोखा दे रही हैं। वीरवार को भरेड़ी से कंज्याण वाया डुंगी होकर हमीरपुर आ रही हमीरपुर डिपो की बस का तीखे मोड़ में टायर फट गया। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस में सवार यात्रियों राकेश, सौरभ, अमित, रामलाल, राणू राम, नरैण सिंह, कांता देवी, सरोज, डिंपल, संतोष आदि ने कहा कि भरेड़ी से कंज्याण वाया डुंगी हमीरपुर रूट की बस सुबह 11 बजे दोसड़का से दो मोड़ पीछे तीड़े मोड़ पर जोरदार धमाके के साथ रुक गई। जब चालक-परिचालक ने बस को देखा तो बस का आगे का टायर फट गया था। गनीमत यह रही की घटना के दौरान सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था। चालक परिचालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा करके सवारियों को उतारा। सवारियां निजी वाहन और अन्य बसों में सवार होकर बस अड्डा हमीरपुर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि निगम की लापरवाही के चलते यात्रियों के साथ चालक परिचालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम से रूट पर भेजने से पूर्व बसों की मरम्मत कराने की मांग की है। इस बारे में हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि बस का टायर फटने के कारण बस को दोसड़का में खड़ा करवाया गया था। बस की मरम्मत करवा दी गई है। जांच के बाद ही रूट पर बसों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed