{"_id":"6899dd4fe78e482ff00cf24c","slug":"tiranga-yatra-taken-out-till-bhota-chowk-campus-echoed-with-patriotic-slogans-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163648-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के नारों से गूंजा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के नारों से गूंजा परिसर
Tue, 12 Aug 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
भोटा चौक में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता। पार्टी।
यात्रा से पहले संगठनात्मक बैठक में पार्टी के संकल्पों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा मंडल हमीरपुर की ओर से सर्वहित सुधार सभा कार्यालय से लेकर भोटा चौक तक सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक हुइ। बैठक में जिला उपाध्यक्ष और जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता के चेहरे पर गर्व और संकल्प साफ झलक रहा है। भाजपा की ताकत सिर्फ बड़े नेताओं या बड़े कार्यक्रमों में नहीं, बल्कि हर बूथ स्तर के उस कार्यकर्ता में है जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता में है और इसका श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है।
अब समय है कि हम सभी युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए अपने बूथ को मजबूत करें, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता’ यह पार्टी का सिद्ध मंत्र है। इसके बाद भाजपाई हाथों में लहराते तिरंगे लिए तिरंगा यात्रा लेकर भोटा चौक तक पहुंचे। इस दौरान देशभक्ति के नारों से चौक गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल महामंत्री तेन सिंह बन्याल ,महामंत्री राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, सुमन कपिल, अशोक, जिला सचिव सुरिंदर मिन्हास, अंकुर कपिल सहित अनेक पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।