फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor in Bhoranj, Bharedi

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज, भरेड़ी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 24 May 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor in Bhoranj, Bharedi
सिंदुर ऑपरेशन की सफलता पर भोरंज- भरेड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा। स्रोत : पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी भरेड़ी (हमीरपुर)। भारतीय सेना की ओर से हाल ही में सफलतापूर्वक संचालित सिंदूर ऑपरेशन की गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न भोरंज विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति के उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल की ओर से भोरंज और भरेड़ी में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भोरंज और भरेड़ी के मुख्य बाजार से निकाली विशाल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक और सेवारत फौजियों ने भाग लिया। तिरंगे से सजे मार्गों से होकर गुजरती इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सेना को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी है। पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम और निष्ठा सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से एक बार फिर सामने आया है। पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि सैनिक देश की आन-बान और शान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने सेना के योगदान को याद किया और वीर जवानों की सलामती के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed