फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tips given to women to increase economy

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को हथकरघा से आर्थिकी बढ़ाने के दिए टिप्स

Wed, 10 May 2023 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tips given to women to increase economy
समाजसेवी संस्था प्रयास सोसाइटी द्वारा लंबलू में महिलाओं के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित संस्था स
ताल (हमीरपुर)। समाजसेवी संस्था प्रयास सोसायटी द्वारा मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से लंबलू में महिलाओं के लिए जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में समन्वयक संजीव राजपूत ने हथकरघा क्षेत्र में स्वरोजगार अपना महिलाओं की आर्थिकी बढ़ाने के टिप्स दिए। वहीं, इसके चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा हथकरघा प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 200 रुपये प्रतिदिन भत्ता दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना रोजगार केंद्र स्थापित कर पाएंगी। इससे वह प्रत्येक माह घर बैठे पांच से 15 हजार रुपये कमा सकेंगी। उन्होंने कहा के शाखा स्थापित करने और तैयार माल की मार्केंटिंग करने में संस्था उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन




इस दौरान लंबलू इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों को समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाने का मौका दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स आरंभ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed