{"_id":"5e0799958ebc3e87bf23979b","slug":"time-table-changed-hamirpur-hp-news-sml3192191139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मरीजों से मिलने की समयसारिणी में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मरीजों से मिलने की समयसारिणी में हुआ बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मरीजों से मिलने का समय बदल दिया गया है। प्रशिक्षु चिकित्सकों के प्रैक्टिकल के चलते समयसारिणी में बदलाव किया गया है। वहीं, मरीजों को 12:30 बजे मिलने वाला दोपहर का भोजन भी अब आधा घंटा देरी से मिलेगा। मरीजों से मिलने का समय और दोपहर भोजन का समय एक बजे किया गया है। ऐसे में अब रिश्तेदारों को एक बजे ही मरीज से मिलने की अनुमति दी जाएगी। प्रशिक्षु डाक्टरों के प्रैक्टिकल में आ रही बाधा के कारण मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। पहले मिलने का समय साढ़े बारह होने के कारण मरीज से मिलने रिश्तेदार पहुंच रहे थे। जबकि उस समय वार्ड में प्रशिक्षुओं का प्रैक्टिकल चला हुआ होता है। ऐसे में प्रशिक्षु डाक्टरों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। वहीं इन्हें प्रैक्टिकल करवाने वाले प्रोफेसर भी खासे परेशान थे। मामला मेडिकल कालेज प्रबंधन के समक्ष आने के बाद मरीजों से मिलने के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, धर्माथ रोगी सेवा संस्थान की ओर से दिए जाने वाले दोपहर के भोजन को भी एक बजे ही वितरित किया जाएगा।
हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल भवन में ही मेडिकल कॉलेज चल रहा है। प्रशिक्षु डाक्टरों की कक्षाएं एमपीडब्ल्यू हाल में लगती हैं। मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल न होने के कारण इनका प्रैक्टिकल हमीरपुर अस्पताल में ही चल रहा है। वार्डों में जाकर इनसे प्रैक्टिकल करवाया जाता है। प्रैक्टिकल करवाने का समय दोपहर एक बजे तक है। इस बीच साढ़े बारह बजे जब रिश्तेदार मरीज से मिलने आते तो प्रशिक्षुओं को परेशानी होती। समस्या का समाधान करने के लिए मरीजों से मिलने के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि प्रशिक्षु डाक्टरों की प्रैक्टिकल कक्षाओं में बाधा पहुंच रही थी। इस कारण मरीजों से मिलने का समय बदलना पड़ा है। अब तीमारदार व रिश्तेदार मरीज से एक बजे दोपहर को मिल सकते हैं। भोजन के आवंटन को भी आधा घंटा देरी से करने के लिए कहा गया है। एक बजे ही दोपहर का भोजन वितरित होगा।