Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tiles at the mini-secretariat began coming loose after just one year.

Hamirpur (Himachal) News: एक साल बाद ही उखड़ने लगीं मिनी सचिवालय की टाइलें

Tue, 03 Nov 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tiles at the mini-secretariat began coming loose after just one year.
मिनी सचिवालय बड़सर के भवन की उखड़ी टाइल। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बड़सर के पांच मंजिला मिनी सचिवालय भवन की बाहरी दीवारों पर लगी टाइलें एक साल बाद फिर उखड़ने लगी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 24 अक्तूबर 2025 को इस भवन का उद्घाटन किया था। उद्घाटन को अब एक साल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


छह माह पहले भी भवन की दीवारों से टाइलें निकलने का मामला सामने आया था। उस समय लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करवाकर टाइलों को दोबारा लगवाया था लेकिन अब फिर से टाइलें उखड़ रही हैं। इससे भवन निर्माण की गुणवत्ता और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्तमान में भवन के सामने वाले हिस्से से टाइलें निकल रही हैं। भवन के पिछले हिस्से में पार्किंग की तरफ भी एक स्थान पर टाइलें उखड़ रही हैं।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में रोजाना काफी संख्या में लोग अपने सरकारी काम करवाने के लिए पहुंचते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा आम लोगों की भी लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में भवन की बाहरी दीवारों से टाइलों का उखड़ना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यह लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवन में काफी लोग काम करवाने के लिए आते हैं। लोक निर्माण विभाग बड़सर को पत्र लिखकर टाइलों की मरम्मत करवाई जाएगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed