{"_id":"67c599afa66d831a7b0b0e8c","slug":"tika-hiyods-name-should-be-changed-to-avahadevi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-149668-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टीका हियोड़ का नाम बदलकर अवाहदेवी किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टीका हियोड़ का नाम बदलकर अवाहदेवी किया जाए
Tue, 04 Mar 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी में राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
बंदोबस्त अधिकारियों के सामने लोगों ने रखी अपनी राय
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। टीका हियोड़ का नाम बदलकर अवाहदेवी करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को अवाहदेवी में राजस्व विभाग बंदोबस्त के साथ बैठक की। बैठक में हमीरपुर से बंदोबस्त के तहसीलदार ओम प्रकाश और टौणी देवी से नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और उनकी टीम मौजूद रही। इस मौके पर अधिकारियों ने लोगों की मांग को सुना। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि अवाहदेवी एक बहुत बड़ा कस्बा है लेकिन राजस्व विभाग के अभिलेख में इसका कहीं पर भी कोई उल्लेख नहीं है।
यह कस्बा अलग-अलग तीन पंचायतों और तीन पटवार सर्कलों में फैला हुआ है। तीनों में कहीं पर भी अवाहदेवी का नाम नहीं है। अवाहदेवी और हियोड़ के लोगों ने विभाग से अपील की है कि टीका हियोड़ का नाम बदलकर अवाहदेवी कर दिया जाए, ताकि राजस्व अभिलेख में भी अवाहदेवी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सके। इस दौरान करीब 100 लोग मौजूद रहे।