फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three thousand needy children, only 70 mobiles received in donation

जरूरतमंद बच्चे तीन हजार, दान में मिले मात्र 70 मोबाइल

Mon, 16 Aug 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गरीब बच्चों को मोबाइल दान करने की मुहिम में जिले के सामर्थ्यवान लोग आगे नहीं आ रहे हैं। अभी तक कुल 70 ही मोबाइल जिला शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए हैं। जबकि, जिले में बिना मोबाइल के तीन हजार के करीबन विद्यार्थी हैं। इनमें से 1645 विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग के हैं। जबकि, अन्य विद्यार्थी प्राइमरी शिक्षा विभाग के हैं। हालांकि, शिक्षा विभाग ने सभी बीआरसीसी, बीईईओ, प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, सीएचटी के साथ बैठक भी की है, जिसमें बचपन का सहारा, फोन हमारा के संबंध में जागरूक किया गया था।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति, समुदाय, संस्था-संगठन आदि अगर मोबाइल फोन देना चाहते हैं तो वह वेब पोर्टल एचपी डिजिटल साथी डॉटइन पर पंजीकरण कर मोबाइल दे सकते हैं। बच्चों को नया या पुराना स्मार्ट फोन देने के इच्छुक दानी व्यक्तियों या संस्थाओं को इस वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा मोबाइल दान करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में यह मुहिम अभी तक तेज नहीं हो पाई है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई को की गई थी, लेकिन अभी तक कुल 70 मोबाइल ही लोगों ने दान किए हैं। ऐसे में अन्य बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलवरजीत चंद्र ने इस अभियान को सफल बनाने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी लोग दान करना चाहते हैं, वह दान करें ताकि, बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो सके। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी धर्मपाल ने कहा कि अभी तक कुल 70 मोबाइल दान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग मोबाइल दान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed