फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three school buses were challaned in Nadaun for overloading and lack of helpers.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में ओवरलोड़िंग और हेल्पर न होने पर तीन स्कूल बसों के चालान

Thu, 05 Feb 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 05 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three school buses were challaned in Nadaun for overloading and lack of helpers.
यातायात प्रभारी नरेश कुमार यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई करते हुए। स्रोत :
नादौन(हमीरपुर)। ट्रैफिक पुलिस नादौन ने बुधवार को तीन निजी स्कूल बसों के चालान काटे। एक बस में बच्चों की संख्या अधिक थी और दो निजी स्कूलों की बसों में हेल्पर नहीं थे।
विज्ञापन

पुलिस ने निजी स्कूल बसों और वाहनों चालकों पर लापरवाही बरतने पर यह अभियान चलाया है। यातायात प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा उपकरणों में खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई। निजी स्कूलों की बसों में लगातार सामने आ रही खामियों को देखते हुए प्रशासन ने 15 फरवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आ रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को हमीरपुर जिले में पुलिस प्रशासन के आदेशानुसार यातायात प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने नादौन से हमीरपुर, ज्वालाजी, होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य संपर्क मार्गों पर नाके लगाकर निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन चालान काटे गए। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed