फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three people caught in BSNL cable

Hamirpur (Himachal) News: बीएसएनएल की केबल को काटते तीन व्यक्तियों को पकड़ा

Sat, 23 Nov 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को किया सूचित, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर) विकास खंड बिझड़ी की महारल पंचयात में गत रात तीन लोगों को बीएसएनएल की केबल चोरी करते रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।

धबीरी पंचायत के घोड़ी गांव का विपिन कुमार गत रात को दो प्रवासियों को गाड़ी में लेकर सड़क के किनारे केबल काट रहा था। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर वह अपनी गाड़ी तेज गति से भगा ले गया। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। गाड़ी के नंबर से छानबीन कर लोगों ने आरोपी को ढूंढ निकाला और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के प्रभारी प्रकाश चंद टीम सहित मौका वारदात पर पहुंचे और गाड़ी के मालिक विपिन कुमार से पूछताछ की। केबल काटने के प्रयास में दो प्रवासियों को भी संलिप्त पाया गया है। गहन पूछताछ के बाद पुलिस तीनों संदेहजनक व्यक्तियों को अपने साथ पुलिस चौकी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed