फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three patient win over corona

जिले में तीन और संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग

Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिला में कोरोना संक्रमित तीन और लोग स्वस्थ हुए हैं। औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उन्हें गृह-संगरोध में भेजा जा रहा है। कोविड-19 समर्पित स्वास्थ्य केंद्र डीसीसी एनआईटी हमीरपुर में उपचाराधीन 3 मरीजों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। वे रिकवरी के बाद गृह-संगरोध में रहेंगे। जो मरीज डिस्चार्ज किए जा रहे हैं, उनमें से एक 62 वर्षीय व्यक्ति नादौन उपमंडल के पनसाई से, दूसरा 42 वर्षीय व्यक्ति खग्गल हमीरपुर से तथा तीसरा 37 वर्षीय व्यक्ति जलाड़ी नादौन से है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 205 है, जिनमें से 114 व्यक्ति रिकवर होकर घर जा चुके हैं तथा एक ही मृत्यु हो गई थी। अब जिले में 90 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि आज तक जिले में कुल 9856 सैंपल लेकर आईएचबीटी पालमपुर, नेरचौक और अन्य लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed