फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three new bridges will be built on Bassi-Tatahar road at a cost of Rs 12.49 crore

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तताहर सड़क पर 12.49 करोड़ से बनेंगे तीन नए पुल

Sun, 20 Jul 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज और सरकाघाट को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी सड़क बस्सी से तताहर पर 12 करोड़ 49 लाख रुपये से तीन नए पुलों का निर्माण होगा। निर्माण कार्य की प्रस्तावित राशि की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रकिया को पूर्ण कर लिया है।
इससे जल्द ही नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू होगा। चैंथ खड्ड पर नगरोटा खड्ड बाजार के पास 4.52 करोड़ रुपये की लागत से 38.33 मीटर दो स्पेन वाला पुल का निर्माण होगा। इसी तरह लींड़ी खड्ड पर फगलोट-कक्कड पर 3.78 लाख रुपये की लागत से 38.33 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के भी दो स्पेन होंगे।
विज्ञापन

तीसरा पुल डली में सीर खड्ड पर 4.16 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। दो स्पेन वाले 44.33 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य न्यूनतम रेट पर आबंटित हुआ है।
तीनों पुलों की चौड़ाई प्राकलन के अनुसार 11 मीटर होगी। पैदल चलने के लिए दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, भुक्कड़ किशोर चंद, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य पवन ने बताया कि तीनों पुल पुराने हो चुके थे। यहां पर आवागमन में दिक्कत होती थी। नए पुल बनने से वाहन चालकों के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed