फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three mudrika buses in hamirpur

जिले में दौड़ेंगी मुद्रिका बसें, 25 रुपये तक किराया

Sun, 29 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अब आप महज 25 रुपये में जिला भर का चक्कर लगा सकेंगे। परिवहन निगम ने लोकल यात्रियों की सुविधा के लिए मुद्रिका बस सेवा शुरू करने जा रहा है। फरवरी माह से जिला मुख्यालय की सड़कों पर मुद्रिका बसें दौड़ना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


निगम प्रबंधन 37 सीटर नई टाटा एसीजीएल बसों को तीनों मुद्रिका रूटों पर दौड़ाएगा। मुद्रिका बसों में न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा। एक किलोमीटर से लेकर 10 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 10 रुपये किराया देना होगा। 10 किलोमीटर से अधिक सफर करने के लिए यात्रियों को 25 रुपये किराया देना होगा। हालांकि निगम प्रबंधन ने एक मुद्रिका बस हमीरपुर से अणु, कुठेड़ा, पनियाला, गरने दा गलू, एनआईटी रूट पर पहले ही शुरू कर रखी है। जल्द ही दूसरी मुद्रिका बस हमीरपुर से टौणीदेवी, बस्सी, पट्टा, भोटा, सलौणी, बिझड़ी, दियोटसिद्ध, गलोड़, हमीरपुर रूट पर चलेगी। तीसरी मुद्रिका बस हमीरपुर से गलोड़, पन्याली चौक, सपड़ोह, जसाई, धनेटा, जसोह, नादौन, हमीरपुर रूट पर चलेगी। हमीरपुर से अणु-कुठेड़ा-गरने दा गलू और हमीरपुर-टौणीदेवी-भोटा-गलोड़ मुद्रिका बसें सुबह के समय रूटों पर रवाना होंगी और शाम के समय हमीरपुर पहुंचेंगी जबकि हमीरपुर-धनेटा-नादौन मुद्रिका शाम के समय रूट पर रवाना होगी। फरवरी से मुद्रिका बसों को  रूटों पर भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरएम देशराज का कहना है कि फरवरी में मुद्रिका बसों को शुरू कर दिया जाएगा। मुद्रिका रूटों पर नई टाटा एसीजीएल 37 सीटर बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed