{"_id":"5eff59928ebc3e4330113f34","slug":"three-more-positive-in-district-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3373599177","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के संपर्क में आने से दो बच्चों समेत जिले में तीन कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के संपर्क में आने से दो बच्चों समेत जिले में तीन कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं। 2 साल का मासूम अपने कोरोना संक्रमित माता-पिता के संपर्क में आने से कोविड-19 का शिकार हुआ है। यह उपमंडल भोरंज के लगमनवी का रहने वाला है। यह बच्चा अपने माता-पिता के साथ 1 जून को दिल्ली से हमीरपुर लौटा था। हमीरपुर पहुंचने पर माता-पिता के कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लेने के बाद दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट किया। घर पर बच्चे की देखरेख के लिए अन्य कोई व्यक्ति न होने के चलते दंपती ने प्रशासन से 2 साल के बच्चे को साथ में रखने की फरियाद लगाई, जिस पर प्रशासन ने अपनी सहमति दी। हैरानी की बात यह है कि दंपती की शुक्रवार को कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों को घर भेजा जाएगा। अब दो साल का मासूम पॉजिटिव पाए जाने पर मां ने बच्चे के साथ ही कोविड-19 सेंटर रहने की इच्छा जताई है। दूसरा मामला भी उपमंडल भोरंज का है। 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला कोटी ताल की रहने वाली हैं और 21 जून को अपने पति व बच्चे समेत पूना से लौटी हैं। तीसरा मामला उपमंडल नादौन से संबंधित है। पनसाई का रहने वाला 10 साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद से लौटा है। माता-पिता 23 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि कोरोना संक्रमित तीनों लोगों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। जिला में शुक्रवार को 9 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। तीन नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 256 पहुंच गया। जिले में कुल 175 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 79 रह गई है।