{"_id":"66e841ea65aaf65ca709a417","slug":"three-more-people-fell-victim-to-diarrhea-jsv-investigated-and-purified-the-water-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-136037-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन और लोग डायरिया की चपेट में आए, जलशक्ति विभाग की जांच में पानी शुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन और लोग डायरिया की चपेट में आए, जलशक्ति विभाग की जांच में पानी शुद्ध
Tue, 17 Sep 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में डायरिया के प्रकोप के पांचवें दिन सोमवार को नए तीन मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 46 हो गई है। एक मरीज अभी भी लंबलू अस्पताल में उपचाराधीन है। बोहणी, हरनेड़ व बफड़ी, छियोड़ी, बुराहण में डायरिया के मामले सामने रहे हैं।
जल शक्ति विभाग ने सोमवार को छह पानी के सैंपल बैक्टीरिया जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट 48 से 73 घंटे के बाद आएगी। इसमें बोहणी, बफड़ी, हरनेड़ और गसोता से पानी के सैंपल शामिल हैं। विभाग की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार पंप हाउस भारीं भरेड़ा, हरनेड़ पानी के टैंक और बफड़ी के नलों का पानी जांच सही पाया गया है।
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने भी पानी के चार सैंपल हरनेड़, बोहड़ी, भलेड़ा, और कक्कड़ से भरे हैं। मगर पहले से लिए गए छह पानी के सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजिकल लैब से नहीं आई है। रिपोर्ट आने में अधिकतम 72 घंटे लगते हैं। पिछले शुक्रवार से अब तक लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भी लंबित है, जिससे डायरिया फैलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण ने कहा कि सोमवार को तीन नए डायरिया के मामले सामने आए हैं। विभिन्न स्थनों से भरे गए पानी के सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक लंबित है। इस स्थिति को देखते हुए डायरिया के कारणों की जांच और इसके समाधान के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।