{"_id":"6989c7d535630fb8b101b8ea","slug":"three-lakh-rupees-will-be-spent-on-the-construction-of-culvert-in-dhamrola-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-183015-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धमरोला में पुलिया के निर्माण पर खर्च होंगे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धमरोला में पुलिया के निर्माण पर खर्च होंगे तीन लाख
Tue, 10 Feb 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
धमरोला गांव में सड़क भूमि पूजन के उपरांत जनसमस्याएं सुनते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत जागरूक पाठक
गांव में मोक्षधाम धाम के शेड के लिए जारी होंगे एक लाख रुपये
विधायक सुरेश कुमार ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान की घोषणाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। धमरोला गांव में पुलिया के निर्माण पर तीन लाख और मोक्षधाम के शेड के लिए एक लाख रुपये मंजूर किया जाएगा । जख्योल (मंझला वास) की सड़क के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दस लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। गांव में मोक्षधाम के लिए डेढ़ लाख रुपये, गांव रमेहड़ा में बनाए गए पेयजल के ओवर हैड टैंक के लिए एक माह के भीतर पाइपलाइन बिछाने और गांव लोहारवीं की सड़क को पक्का किया जाएगा। ये घोषणाएं विधायक सुरेश कुमार ने खरवाड़ पंचायत के धमरोला गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान कीं।
सोमवार को गांव में संपर्क सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि गांव के संपर्क मार्ग के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि से पहली किश्त के रूप में 7 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है और इस सड़क पर जितनी भी धनराशि खर्च होगी, उसका प्रावधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। तीन वर्षों के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई परियोजनाएं मंजूर की गई हैं।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, महिला कांग्रेस की सुशीला शर्मा, पूर्व प्रधान भागां देवी, पंचायत सदस्य रामप्यारी देवी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।