{"_id":"67dace62d0aa59653108701a","slug":"three-hrtc-officers-sent-to-punjab-efforts-to-make-the-atmosphere-cordial-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-151026-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के तीन अधिकारी पंजाब भेजे, माहौल सौहार्दपूर्ण बनाने के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के तीन अधिकारी पंजाब भेजे, माहौल सौहार्दपूर्ण बनाने के प्रयास
Thu, 20 Mar 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चंडीगढ़-हमीरपुर रूट पर मंगलवार को खरड़ में एचआरटीसी की बस पर हमले की घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस हमीरपुर वर्कशॉप पहुंचा दी गई है। एचआरटीसी बसों को पंजाब में इस तरह की दिक्कत पेश न आए इसके लिए प्रबंधन की ओर से डीडीएम बिलासपुर, नालागढ़ और ऊना को पंजाब में बातचीत के लिए भेजा गया है ताकि स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर माहौल सौहार्दपूर्ण बनाया जा सके। बस पर हमले के दौरान बस में सेवाएं दे रहे परिचालक ने आपबीती बयां की है। परिचालक लवली कुमार ने कहा कि खरड़ के समीप अज्ञात कार सवारों ने अचानक बस को रुकवाया और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। बस के फ्रंट और साइड शीशों को तोड़ा गया। इससे सवारियां भी दहशत में आ गई। हमले में कुछ भी समझ नही पाए और सवारियों को तुरंत सीट के नीचे छुपने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से बहुत हैरान हैं क्योंकि चंडीगढ़ उनके लिए घर की तरह है। वहीं एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि इस तरह की घटना से सभी सहमे हुए हैं। एचआरटीसी के तीन डीडीएम को चंडीगढ़ भेजा गया है ताकि पुलिस और सरकार के साथ बातचीत करके माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाया जाए। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ पुलिस को सूचना देकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन