{"_id":"6abab9e1ff34e041700b9c29","slug":"information-regarding-nalsa-schemes-and-the-importance-of-nutrition-was-provided-in-panoh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-210043-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पनोह में नालसा की योजनाओं और पोषण के महत्व की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पनोह में नालसा की योजनाओं और पोषण के महत्व की दी जानकारी
विज्ञापन
पनोह में नालसा की योजनाओं की जानकारी देते जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा। स्र
एससी-एसटी समेत पात्र वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता की सुविधा, पोषण माह के उद्देश्यों से भी कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पनोह में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने लोगों को नालसा की विभिन्न योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, आपदा एवं अत्याचार पीड़ितों, श्रमिकों, किन्नरों, कैदियों तथा तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता मिल सकती है। पात्र लोग न्यायालय परिसर स्थित फ्रंट ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं। नालसा की हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर भी सहायता ली जा सकती है।
उन्होंने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों का निपटारा मध्यस्थता, सुलह और आपसी सहमति से किया जा सकता है। इससे पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने पोषण माह के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा किशोरियों के बेहतर पोषण से कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नौ सितंबर से आठ अक्तूबर तक नौवां पोषण माह मनाया जा रहा है, जिसका विषय ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ है। उन्होंने कहा कि पोषण संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने में आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।