{"_id":"68697874912c49020606ac3c","slug":"three-drinking-water-schemes-restored-five-still-stalled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160393-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन पेयजल योजनाएं बहाल, पांच अभी भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन पेयजल योजनाएं बहाल, पांच अभी भी ठप
Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बरसात के चलते गहराया पेयजल संकट बरकरार है। अधिकतर पेयजल योजनाओं को जिले में बहाल कर लिया गया है, लेकिन पांच पेयजल योजनाएं अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं।
वहीं, लोक निर्माण विभाग को 24 घंटे में 52 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, कोई भी सड़क जिले में यातायात के लिए बाधित नहीं है। वहीं, बिजली बोर्ड को नुकसान कोई नहीं पहुंचा है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की अब सिर्फ पांच स्कीम प्रभावित हैं।
सुजानपुर के पटलांदर प्रोजेक्ट, लंबलू, नादौन, अमरोह और एनआईटी पेयजल योजना अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इन क्षेत्रों में वैकल्पिक पेयजल योजनाओं से सप्लाई की जा रही है। जिले में 180 के करीब पेयजल योजनाएं है। 150 से अधिक पेयजल योजनाएं बरसात में प्रभावित हुई थीं, इनमें से अधिकतर पेयजल योजनाओं को बहाल कर लिया गया है। अब पांच पेयजल योजनाओं के रविवार और सोमवार तक बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जोल पंचायत में स्लेटपोश मकान को नुकसान
सुजानपुर उपमंडल में जोल पंचायत के सोड़ गांव में बारिश से वीर सिंह के स्लेटपोश मकान को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। यहां पर हल्का पटवारी नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
कोट
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी जिलावासी विशेष एहतियात बरतें और नदी-नालों के पास न जाएं। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें। ब्यास नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोग नदी के पास न जाएं।