{"_id":"57e137bd4f1c1bff44a826fb","slug":"three-days-ultimatum-to-remove-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय की सड़कों पर अतिक्रमण कर बैठे कारोबारियों को जिला प्रशासन ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन के भीतर सामान न हटाने पर कारोबारियों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। एसडीएम कृत्तिका कुल्हारी ने सभी कारोबारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए पंजीकृत लोगों के लिए येलो लाइन चिन्हित की गई है। साथ ही मुख्य बाजार की सड़क के दोनों तरफ की नालियों पर भी किसी तरह का अतिक्रमण करने पर भी पहले की तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुल्हारी ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सभी लोगों को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। अतिक्रमण हटाने में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए ताकि लोगों को मुख्य बाजार में आवाजाही में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
दो वर्ष पहले भी शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कारगर कदम उठाए थे। इस मुहिम को बरकरार रखने के लिए उपमंडल प्रशासन समय-समय पर बाजार का औचक निरीक्षण कर रहा है।
एसडीएम कृत्तिका कुल्हारी का कहना है कि अतिक्रमण हटाने बारे सभी कारोबारियों को निर्देश दिए हैं।