फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three CCTV cameras installed in Bharedi market after one and a half years

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में डेढ़ साल बाद लगे तीन सीसीटीवी कैमरे

Wed, 10 Dec 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Dec 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Three CCTV cameras installed in Bharedi market after one and a half years
भरेड़ी बाजार में लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू/भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के प्रमुख व्यापारिक केंद्र भरेड़ी में डेढ़ साल बाद मंगलवार को तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों से पुलिस को आपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। भरेड़ी बाजार में डेढ़ साल पहले फुटपाथ के निर्माण के कारण सीसीटीवी कैमरों को हटा दिया गया था। बिजली पोल लंबे समय से लावारिस पड़ा था। पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी ने बताया कि भरेड़ी बाजार में करीब 250 दुकानें हैं। चारों ओर फैला हुआ बाजार है। यहां पर लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग अब पूरी हुई है। जाहू से सरकाघाट, जाहू से बस्सी वाया भरेड़ी, अवाहदेवी से भरेड़ी, अमरोह से भरेड़ी आदि सड़कें भरेड़ी व्यापारिक केंद्र को जोड़ती है। सीसीटीवी कैमरों के लगने पर गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी के अध्यक्ष अरुण कुमार अरोड़ा, धर्म चंद, निर्मल कुमार, हुक्कम चंद आदि ने प्रशासन का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed