{"_id":"655e4654fc8d918dda034562","slug":"those-throwing-garbage-on-the-city-border-will-be-monitored-with-a-third-eye-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14383-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर की सीमा पर कचरा फेंकने वालों की तीसरी आंख से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर की सीमा पर कचरा फेंकने वालों की तीसरी आंख से होगी निगरानी
विज्ञापन
पक्का भरो में भंग कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के समीप निरीक्षण के लिए पहुंची बीडीओ हमीरपुर हिमां
हमीरपुर। शहर की सीमाओं पर कचरा फेंकने वाले लोगों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। यहां पर कचरा फेंकने वालों की सीसीटीवी यानी तीसरी आंख से निगरानी होगी। विभाग ने इन जगहों को हॉट स्पाॅट घोषित कर पंचायतों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में शहर की इस समस्या को प्रमुखता से छापा था। तीन दिन के बाद खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया है। विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों को चिह्नित किए गए हॉट स्पाॅट से कचरा उठाने के त्वरित निर्देश जारी किए हैं। विभागीय निरीक्षण के दौरान भी इन जगहों पर भारी मात्रा में कचरा पाया गया है।
ऐसे में अब यहां पर कचरा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पंचायतों की तरफ से यहां पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ दो हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। विभाग के निर्देशों के बाद यहां पर पंचायतों की तरफ से सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि चोरी छिपे यहां पर कचरा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। दरअसल नगर परिषद हमीरपुर की तरफ इस मामले को जिला प्रशासन और विभाग के समक्ष एक नहीं बल्कि कई दफा रखा था। आखिरकार जिला प्रशासन के निर्देशों पर विभाग ने मामले में मौके पर पहुंच कर एक्शन लिया है। पिछले कई वर्षों से नगर परिषद हमीरपुर की सीमा पर बरोहा, अणु, दड़ूही पंचायत के लोग कचरा फेंक रहे हैं। कई दफा इस समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन के समक्ष नगर परिषद ने मांग रखी थी लेकिन बुधवार को जमीनी स्तर पर एक्शन नजर आया है। पंचायतों की तरफ से यहां पर कचरा फेंकने वालों लोगों पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने की बात कही गई है।
इन जगहों पर किया गया निरीक्षण
खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत दडूही में कर्मचारी चयन आयोग के परिसर के साथ लगते क्षेत्र, ग्राम पंचायत बरोहा में साईं अस्पताल के पास और ग्राम पंचायत अणु में वार्ड-2 एवं 4 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन क्षेत्रों में कूड़ा बिखरा हुआ पाया गया। खंड विकास अधिकारी ने संबंधित पंचायत प्रधान और सचिव को इन जगहों को हॉट स्पॉट घोषित कर अतिशीघ्र साफ करवाने तथा भविष्य में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -