फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Those close to the leaders got the command of the circle presidents

Hamirpur (Himachal) News: नेताओं के करीबी को मिली मंडलाध्यक्षों की कमान

Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Those close to the leaders got the command of the circle presidents
मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद
भाजपा ने जिले के पांचों मंडलों में की अध्यक्षों की तैनाती
विज्ञापन

सोलन मंडल में मौजूदा अध्यक्ष को दोबारा दिया मौका
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कर रही है बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लगातार बदलाव कर रही है। जिलाध्यक्षों के बाद अब मंडलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी कर दी है। वहीं जिला सोलन के चार मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। वहीं सोलन मंडल में मौजूदा अध्यक्ष को दोबारा मौका दिया गया है। इसमें स्थानीय भाजपा नेताओं के करीबी को तवज्जो दी गई है।

जिला के पांचों मंडलों में सोलन मंडल में मदन सिंह ठाकुर को दोबारा से मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के करीबी माने जाते हैं। इनके पिछले कार्यकाल को देखते हुए दोबारा से इन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वहीं कसौली मंडल से भी मदन मोहन मेहता को मंडल अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति दी गई है। इन्हें भी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का करीबी माना जाता है। इसी तरह अर्की से भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल के करीबी राकेश ठाकुर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि दून से पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के करीबी मान सिंह और नालागढ़ से पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा के करीबी को मंडल अध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। हालांकि बीते दिनों सभी मंडलों में बैठक कर इनके नाम प्रस्तावित कर हाईकमान को भेजे गए थे। इसके बाद ही इनकी नियुक्ति की गई है।

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

मदन मोहन मेहता। (कसौली) संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed