{"_id":"68fcb297b907947d550dd48b","slug":"this-time-wheat-seeds-became-costlier-by-rs-505-subsidy-reduced-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-171181-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इस बार 505 रुपये महंगा हुआ गेहूं का बीज, अनुदान घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इस बार 505 रुपये महंगा हुआ गेहूं का बीज, अनुदान घटा
Sun, 26 Oct 2025 04:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 26 Oct 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
अशोक कुमार
सचित्र
हर साल प्रति क्विंटल पर मिलने वाला 1500 रुपये अनुदान घटकर हुआ 1000 रुपये
3000 रुपये क्विंटल मिल रहा बीच, किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पहले से महंगाई झेल रहे किसानों को एक और झटका लगा है। किसानों को इस बार गेहूं का बीज बीते वर्ष की अपेक्षा महंगा मिल रहा है। सरकार ने गेहूं के बीज पर अनुदान को घटा दिया है। अनुदान घटने से किसानों में नाराजगी है। गेहूं के बीज के दामों में प्रति किलो करीब साढ़े सात रुपये का इजाफा हुआ है।
पिछले वर्ष गेहूं का बीज लगभग 2294 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, जो इस बार बढ़कर 3000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। सरकार ने इस वर्ष गेहूं के बीज का मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और सब्सिडी को 1500 रुपये से घटाकर 1000 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। गेहूं का बीज इस बार किसानों को 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। जबकि पिछले साल इसका दाम करीब 22.50 रुपये प्रति किलो था।
हमीरपुर जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती की जाती है। सैकड़ों किसान खेतीबाड़ी से जुडे़ हैं। गेहूं का 1500 क्विटंल बीज आया है। इसे कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा जा रहा है। कई कृषि विक्रय केंद्रों में गेहूं के बीज की बिक्री शुरू हो गई है। किसानों के मुताबिक कृषि उपकरणों के साथ खाद सहित अन्य दामों में इजाफा हुआ है। अब बीज में अनुदान कम हो गया है।
विज्ञापन
-गेहूं के बीज पर मिलने वाले अनुदान में कटौती हुई है। इससे बीज महंगा मिल रहा है। सरकार को किसान हित में कार्य करना चाहिए। -अशोक कुमार
-पहले से कृषि उपकरण काफी महंगे हुए हैं। अब बीज के दामों में इजाफा हुआ है। किसान सीधे तौर पर इससे प्रभावित होंगे।-हेमराज चंदेल
-कृषि विक्रय केंद्रों में गेहूं महंगे दामों पर मिल रहा है। इससे जेब पर अधिक आर्थिक भार पड़ रहा है। सरकार को कम कीमत पर बीज उपलब्ध करवाना चाहिए।-अश्वनी कुमार
-खेतीबाड़ी किसान का मुख्य आय स्रोत है। पहले ही महंगाई से जूझ रहे किसान अब बिजाई के समय अधिक खर्च उठाएंगे।- ठाकुर दास शर्मा
कोट
-सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य पर ही गेहूं का बीज किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। गेहूं का करीब 1500 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इसे कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा जा रहा है। किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज दिया जाता है।-डॉ. शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर