फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This month the target of e-KYC of drinking water consumers will not be met.

Hamirpur (Himachal) News: इस माह पेयजल उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी का लक्ष्य नहीं होगा पूरा

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर शहर में 1900 उपभोक्ताओं की हुई ई-केवाईसी, 5458 उपभोक्ताओं का है लक्ष्य
विज्ञापन


फरवरी से शुरू हुई प्रक्रिया, अप्रैल में ई-केवाईसी कंप्लीट करने का था लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पेयजल उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की धीमी गति जल शक्ति विभाग के लक्ष्य के आड़े आई है। जल शक्ति विभाग ने अप्रैल तक हमीरपुर शहर के सभी पेयजल उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन विभाग अभी तक लक्ष्य के आधे उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं कर पाया है।
जल शक्ति विभाग ने पेयजल उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वह जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवाएं। उपमंडल हमीरपुर के तहत शहर में पेयजल कनेक्शन धारकों का ई-केवाईसी कार्य 15 फरवरी से शुरू हुआ। जल शक्ति विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया था कि अप्रैल तक शहर के करीब 5458 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कर ली जाएगी, लेकिन विभाग अभी तक करीब 1900 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कर पाया है, जो कि लक्ष्य का आधा भी नहीं है।
विज्ञापन

पेयजल उपभोक्ता ई-केवाईसी करवाने में रुझान नहीं दिखा रहे हैं, जिस कारण ई-केवाईसी कार्य गति नहीं पकड़ पाया है। उधर, जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एसडीओ राकेश सोनी ने कहा कि उपमंडल के पेयजल कनेक्शन धारकों की ई-केवाईसी की जा रही है। शहर में अब तक 1900 के करीब उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed