फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thirst of the people will be quenched by the scheme of three and a half crore rupees

Hamirpur (Himachal) News: साढ़े तीन करोड़ रुपये की योजना से बुझेगी लोगों की प्यास

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत करोट के लोगों को अब पेयजल किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। लगभग साढ़े तीन करोड़ से बनाई जा रही दो पेयजल योजनाओं का जुलाई माह में विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। पेयजल योजनाओं में सरघून घट्टा की पेयजल योजना पर 1 करोड़ 41 लाख और करोट पेयजल योजना पर 2 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च हुए हैं। 12 लाख रुपये की लागत से यहां 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर भी स्थापित करवाया जाएगा।
बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद विधिवत दोनों पेयजल योजनाओं को शुरू करके पंचायत के करीब 12 गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, अब तक जो पेयजल योजना सरघून घट्टा की चलाई जा रही थी, उसमें पानी की सीधी सप्लाई सलासी खड्ड से की जा रही थी। जिसके चलते पेयजल की शुद्धता और गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठते रहे हैं। अब इस पेयजल योजना को नए सिरे से चलाया जाएगा, जिस पर डेढ़ करोड़ खर्च किए गए हैं। अब पानी नदी से उठाने के बाद टैंक में भंडारण किया जाएगा। वहां से पानी फिल्टर होगा। उसके बाद लोगों के घरों पर इसकी सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी पेयजल योजना लौंगनी करोट में पानी ब्यास नदी से उठाया जाएगा। टैंक में भंडारण करने के बाद फिल्टर करके पानी सीधा लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। दोनों योजनाएं करोट लोगणी पेयजल योजना के नाम से जानी जाएगी। सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने वर्ष 2013-14 में इस पेयजल योजना की निर्माण के लिए शिलान्यास प्रक्रिया पूरी की थी। करीब 10 वर्ष बाद अब यह पेयजल योजना बनने के बाद लोगों को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दो सप्ताह के भीतर 12 लाख की राशि से 100 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर यहां स्थापित किया जाएगा। ट्रांसफार्मर लगने के बाद पेयजल योजना के लिए बिजली की आपूर्ति दे दी जाएगी।

-गोपाल भाटिया,सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड सुजानपुर
एक माह के भीतर पेयजल योजना लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। ट्रांसफार्मर स्थापित होने का इंतजार है। जैसे ही ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू होगी, योजना का विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा।
-राजेंद्र राणा, सुजानपुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed