फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thinking in government papers and meetings, wires entangled on the ground

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कागजों और बैठकों में चिंतन, धरातल पर उलझे तार

Thu, 22 Aug 2024 04:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Thinking in government papers and meetings, wires entangled on the ground
बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान के साथ बिजली के खंभे पर गिरी पेड़ की टहनियां। संवाद
अभियान-तारों में उलझी जिंदगी भाग-दो
विज्ञापन

नगर परिषद ही भूमिका सवालों में, दर्जनों मकान एचटी लाइनों की जद में
शिकायतों के बाद भी नहीं बदली गईं एचटी लाइनें, लोग मौत के साये में जीने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शहरभर के 11 वार्डों में भवनों को छू रहे बिजली के तारों में लोगों की जिंदगी उलझी हुई है। हादसा होने पर बुलाई जाने वाली बैठकों की धरातल पर कार्रवाई शून्य है। शहर के दर्जनों मकान एचटी लाइनों की जद में हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। बिजली बोर्ड की मानें तो भवन निर्माण कार्य से पूर्व एचटी लाइनों को हटाने के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन करना पड़ता है ताकि भवन के साथ-साथ जानमाल की सुरक्षा की जा सके, लेकिन आवेदन के बाद भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डों में पांच से छह मंजिला भवनों को छू रहे बिजली के तारों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है लेकिन बिजली बोर्ड की कार्रवाई शून्य के बराबर है। आवेदनकर्ताओं के घरों के साथ बिजली की एचटी लाइनों को नहीं हटाया गया है। इससे लोग खासे परेशान हैं। वहीं, वार्डों में भवन निर्माण कार्य को लेकर उपभोक्ताओं को नगर परिषद से एनओसी लेना पड़ता है ताकि भवन निर्माण कार्य आसानी से पूरा किया जा सके। नगर परिषद की ओर से नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं को एनओसी प्रदान किया जा रहा है। इससे एचटी लाइनों को छू रहे भवनों का निर्माण हो रहा है। हल्की सी बारिश और अंधड़ से इन तारों से चिंगारियां और धमाके होते हैं। इससे बिजली गुल हो जाती है।
नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि भवन निर्माण कार्य के लिए एनओसी उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रदान की जाती है। वार्डों में निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन

चार बार वार्ड के लोगों के साथ एचटी लाइनों को बदलने के लिए आवेदन कर चुके हैं लेकिन दो वर्ष बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता, निवासी वार्ड नंबर चार शिवनगर
वार्डों में अंधाधुध भवनों का निर्माण हो रहा है। पांच से छह मंजिला भवन बिजली के तारों को छूते हुए गुजर रहे हैं लेकिन नगर परिषद की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आतिमा, निवासी वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर
दुकानों के साथ बिजली के तारों के जाल लटके हुए हैं। इनसे दिनभर चिंगारियां गिरती रहती है। लिखित और मौखिक रूप में बिजली बोर्ड को अवगत कराया गया है लेकिन कार्रवाई शून्य है। -रिंकू, निवासी वार्ड नंबर दो कृष्णानगर

बिजली बोर्ड कार्यालय में एचटी लाइनों को हटाने के लिए भुगतान किए हुए सात माह बीत चुके हैं लेकिन लाइनों को बदलने का कार्य नहीं हो पाया है। इससे खतरे के साये में जीना पड़ रहा है। -सुमित शर्मा, निवासी वार्ड नंबर दो कृष्णानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed